You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोदी सरकार और सीजेपी के बीच क्या बात हुई?
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने 24 जुलाई को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाक़ात की.
इस मुलाक़ात के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सीजेपी की ओर से सरकार के सामने तीन मांगें रखी गई थीं.
आशुतोष रांका के मुताबिक़ उनकी दो मांगों पर सरकार की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है.
बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "हम लोग आंदोलनकारियों के विषयों पर चर्चा करने के लिए यहां आए थे. उनकी बातें हमने सुनीं. बातचीत सौहार्दपूर्ण वातारवरण में हुईं."
नड्डा ने बताया, "उनकी तीन मांगे थीं, हमने उनसे कहा है कि कल दोपहर बाद फिर आपसे मिलेंगे और चर्चा करेंगे."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.